मोरंग पत्थर का धड़ल्ले से हो रहा अवैध उत्खनन
हवेली खड़गपुर: खड़गपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से वन क्षेत्रों के अधीन पड़ने वाले प्राकृतिक संपदाओं को नष्ट किया जा रहा है. एक ओर जहां वनों की अवैध कटाई हो रही है तो दूसरी ओर मोरंग पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. स्थानीय वनकर्मियों एवं पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य व्यापक स्तर पर […]
जिलाधिकारी, एसपी एवं डीएफओ के नेतृत्व वाली कमेटी ने वैसे संवेदकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो इस अवैध उत्खनन से प्राप्त मोरंग का उपयोग कर रहे हैं. जबकि हकीकत यह है कि रजिस्टर्ड संवेदक द्वारा काम तो लिया जाता है. लेकिन निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्टर को दे दिया जाता है. जिसमें पत्थर माफिया भी शामिल हैं. खड़गपुर क्षेत्र के ऋषिकुंड के पहाड़ी इलाकों मे पत्थर माफियाओं व स्लेट पत्थर का कारोबार भी चल रहा है. पहाड़पुर और उससे जुड़े पश्चित्म दिशा की ओर जाने वाली सड़क व पुरुषोत्तमपुर जवायत के रास्ते अवैध खनन का कारोबार चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










