लू लगने से बीमार रेलकर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुरपस्त करने वाली गरमी अब जानलेवा बन गयी है. रविवार को रेलवे अस्पताल में भरती एक रेलकर्मी की उस समय मौत हो गयी, जब वह अपनी इच्छा से किसी व्यक्तिगत कार्य से अस्पताल से बाहर निकला हुआ था.बताया जाता है कि बीएसटी शॉप के ओएस अनिल कुमार पिछले दिन रेलवे अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि , जमालपुरपस्त करने वाली गरमी अब जानलेवा बन गयी है. रविवार को रेलवे अस्पताल में भरती एक रेलकर्मी की उस समय मौत हो गयी, जब वह अपनी इच्छा से किसी व्यक्तिगत कार्य से अस्पताल से बाहर निकला हुआ था.बताया जाता है कि बीएसटी शॉप के ओएस अनिल कुमार पिछले दिन रेलवे अस्पताल में भरती हुआ था. वह इस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत बड़ी आशिकपुर का निवासी था. रविवार को वह अपने किसी व्यक्तिगत कार्य के लिये अस्पताल से छुट्टी लेकर वहां से निकला था. परंतु क्षेत्र में पड़ रहे लू की चपेट में आ कर उसकी मौत हो गयी. आनन फानन में उसे दुबारा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाते ही रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी तथा वरीय रेल अधिकारियों के भी अस्पताल पहुंच कर मामले की पूछताछ करने की खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन