पहली बार लोगों ने अनुभव किया ऐसा नजारा

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : मंदिर के बगल में गिरा पेड़. प्रतिनिधि, जमालपुर लू के थपेड़ों के बीच शुक्रवार की संध्या आयी तेज आंधी व बारिश ने जमालपुर शहरी क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रख दिया. इस बीच शहर के कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गये तो जुबली वेल चौक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : मंदिर के बगल में गिरा पेड़. प्रतिनिधि, जमालपुर लू के थपेड़ों के बीच शुक्रवार की संध्या आयी तेज आंधी व बारिश ने जमालपुर शहरी क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रख दिया. इस बीच शहर के कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गये तो जुबली वेल चौक के निकट सोलर लाइट का पोल गिर गया. लोगों ने बताया कि जिस प्रकार पहली बार दिन में उन्होंने विगत 25 अप्रैल को भूकंप का एहसास किया था. उसी प्रकार शुक्रवार की संध्या बवंडर नुमा आंधी और बारिश का भी एहसास किया. कई दुकानदारों ने बताया कि पहली बार कुछ समय के लिए बारिश हुई. परंतु लगभग पौन घंटे बाद बवंडर नुमा आंधी के साथ बारिश ने उनके समान समेटने तक का भी समय नहीं दिया और हजारों रुपये के समान नाली में बह गये. वहीं वंशीधर मोड़ से रामपुर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा सा पेड़ टूट कर सड़क पर आ गिरा. लोको केबिन क्रू कार्यालय के सामने स्थित एक हनुमान मंदिर के निकट बरगद का पेड़ गिरने के कारण संटिंग रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए बाधित रहा. परंतु बरगद के विशाल पेड़ के जड़ समेत गिरने और मंदिर में हनुमान की मूर्ति को खरोच तक नहीं आने के कारण श्रद्धालुओं की श्रद्धा भगवान के प्रति और भी बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन