मतदाताओं के दावा-आपत्ति, नाम जोड़ने-हटाने को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित बीएलओ प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद की अध्यक्षता में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बीडीओ ने बताया कि आगामी 7 जुलाई को आयोजित विशेष कैंप में सभी बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रात: 8 […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित बीएलओ प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम आनंद की अध्यक्षता में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बीडीओ ने बताया कि आगामी 7 जुलाई को आयोजित विशेष कैंप में सभी बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रात: 8 बजे से संध्या 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे. बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के दावा आपत्ति, नाम सुधार, नाम जोड़ना, नाम हटाने के लिए आवश्यक प्रपत्र भर कर प्राप्त करना है. इसके लिए सभी बीएलओ को प्रपत्र 6, 7 एवं 8 उपलब्ध करा दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि 24 मई को कैंप में कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ के नहीं आने या अन्य शिकायतें मतदाताओं द्वारा की गयी थी जो इस बार नहीं होनी चाहिए. इस बार मतदाता सूची में सुधार के साथ-साथ मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आइडी तथा मोबाइल नंबर भी दावा-आपत्ति के साथ प्राप्त करना है. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक रंजन कुमार दास एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे. ——————–बॉक्स————–मतदाता पुनरीक्षण कार्य कल तारापुर : तारापुर अनुमंडल में सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 7 जून रविवार को मतदाता के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्य आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे. बीएलओ मतदाता से प्रपत्र 6, 7 एवं 8 प्राप्त करेंगे. साथ ही सभी मतदाताओं के मोबाइल नंबर एवं आधार संख्या लेकर सूची में अंकित करेंगे. यह जानकारी बीडीओ दुर्गा शंकर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन