शहर की सड़कों पर ठेला चालकों की मनमानी, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : शहर की सड़कों पर इन दिनों ठेला चालकों की मनमानी चलती है. जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इतना ही नहीं राहगीरों की भी परेशानी काफी बढ़ गयी है और आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांधी चौक से लेकर एक नंबर ट्रैफिक, आजाद चौक, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड में […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर की सड़कों पर इन दिनों ठेला चालकों की मनमानी चलती है. जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इतना ही नहीं राहगीरों की भी परेशानी काफी बढ़ गयी है और आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांधी चौक से लेकर एक नंबर ट्रैफिक, आजाद चौक, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड में सड़क के बीचों-बीच सब्जी और फल का ठेला लगा रहता है.

बीच सड़क पर ही वे अपने सामग्री को बेचते हैं. जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना लोगों को करना पड़ता है. अगर कोई राहगीर उसे ठेला हटाने के लिए कहता है तो ठेला चालक उससे उलझ पड़ता है. इतना ही नहीं ठेला चालक एकजुट होकर विरोध करने वाले राहगीर से हाथा पाई तक कर बैठते हैं. अमूमन लोग ठेला चालक से मुंह नहीं लगाना चाहते है. अत्यधिक जरूरी पड़ने पर ही ठेला चालक को ठेला साइड में लगाने को कहते है.

सबसे अधिक ठेला राजीव गांधी चौक से एक नंबर ट्रैफिक के बीच लगता है. जो सड़कों पर ही अपना कारोबार पसार देते है. रोजाना जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक के अधिकारियों की गाड़ी गुजरती है जो ठेला चालकों की मनमानी से अवगत है. बावजूद सड़कों पर ठेला चालकों की मनमानी रोकने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन