सीईटी बीएड-2026 परीक्षा में 465 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
सीईटी बीएड-2026 परीक्षा में 465 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कदाचार के आरोप में इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया

विज्ञापन

मुंगेर.

बाबा साहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा निर्धारित सीईटी-बीएड-2026 की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर ली गयी. जिसमें कुल 5,044 परीक्षार्थियों में 4579 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 465 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए, जबकि कदाचार के आरोप में इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

महिला पुलिस जवानों द्वारा महिला परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी

सीईटी-बीएड परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली गयी. परीक्षा को लेकर पूर्वाह्न 9 बजे से ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी. पूर्वाह्न 9.30 बजे से परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश कराया गया. इस दौरान 7 महिला केंद्रों पर जहां महिला पुलिस जवानों द्वारा महिला परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. वही 3 पुरुष केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. जिसमें परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर केंद्र में प्रवेश दिया गया. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे, जबकि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल द्वारा निर्धारित केंद्रों का भ्रमण किया गया. हालांकि परीक्षा के बाद जिला स्कूल रोड, जमालपुर-मुंगेर रोड, पूरबसराय आदि क्षेत्रों में भीड़ के कारण आंशिक जाम की स्थिति बन गयी. जिसमें परीक्षार्थी और आमजन फंसे रहे.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन