तीर व कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
टेटियाबंबर: गंगटा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार की रात बनौली गांव निवासी जयहिंदर यादव (35 वर्ष) की तीर, गीजर व कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण एक आदिवासी युवती से प्रेम प्रसंग बताया जाता है. पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व एक मोटर साइकिल […]
विज्ञापन
टेटियाबंबर: गंगटा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार की रात बनौली गांव निवासी जयहिंदर यादव (35 वर्ष) की तीर, गीजर व कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण एक आदिवासी युवती से प्रेम प्रसंग बताया जाता है. पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व एक मोटर साइकिल भी बरामद किया है.
बकाया राशि के वसूली के लिए गांव गया था : जयहिंदर यादव ट्रैक्टर से खेत जुताई व मजदूरी का काम करता था. बुधवार को शाम वह जुताई के बकाये राशि की वसूली के लिए पहाड़पुर गांव गया था. वहां अज्ञात अपराधियों ने तीर व गीजर मार कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही गंगटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.
दस जगहों पर मारी तीर : मृतक के चचेरे भाई शंभू यादव ने बताया कि जयहिंदर के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में दस जगहों पर तीर के निशान बने हुए हैं. वह अपने ट्रैक्टर से दूसरों के खेत की जुताई का काम भी करता था. वह जुताई के बकाये राशि की वसूली के लिए ही किसी किसान के घर गया था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. इधर पुलिस का कहना है कि जयहिंदर का पहाड़पुर के ही एक आदिवासी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था और उसी कारण उसकी हत्या की गयी है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










