सड़क दुर्घटना में सहायक विद्युत अभियंता की मौत
मुंगेर: किला परिसर स्थित जयप्रकाश उद्यान के पास गुरुवार को दो मोटर साइकिल के टक्कर में मुंगेर के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार की मौत हो गयी. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार मोटर साइकिल से किला परिसर स्थित अपने आवास से कर्ण चौड़ा स्थित कार्यालय जा […]
जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस कारण सहायक विद्युत अभियंता दूर जा गिरे. किंतु दूसरा मोटर साइकिल सवार सीधे भाग निकला. इस घटना में नीरज के सिर में गंभीर चोटें आयीं और उसे लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिहारशरीफ के थेरहनेवाले : सहायक विद्युत अभियंता मूल रूप से बिहारशरीफ जिले के रहनेवाले थे. वे मुंगेर के किला क्षेत्र में ही अधिवक्ता अमर सिन्हा के घर में किराये पर रहतेथे. वर्ष 2013 में ही उनका विवाह हुआ था तथा कुछ माह पूर्व उन्हें एक पुत्र भी हुआ था. वह मुंगेर में अपनी पत्नी व एक मात्र बच्चे के साथ रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










