जमालपुर ने रतनपुर को उद्घाटन मैच में 10 विकेट से हराया
फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , बरियारपुर पोलो स्ट्रीट क्लब ईटहरी द्वारा ईटहरी रेलवे मैदान में बुधवार से 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नयारामननगर थानाध्यक्ष पल्लव कुमार व विशिष्ट अतिथि रतनपुर यात्रा समिति के सचिव बांके बिहारी सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट […]
फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि , बरियारपुर पोलो स्ट्रीट क्लब ईटहरी द्वारा ईटहरी रेलवे मैदान में बुधवार से 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नयारामननगर थानाध्यक्ष पल्लव कुमार व विशिष्ट अतिथि रतनपुर यात्रा समिति के सचिव बांके बिहारी सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. उद्घाटन मैच रतनपुर बनाम जमालपुर के बीच खेला गया. रतनपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाये. रतनपुर की ओर से यशवंत कुमार ने 26 रनों का योगदान किया. जवाब में खेलने उतरी जमालपुर की टीम ने 7 ओवर में ही बिना विकेट गवाये 63 रन बना कर मैच जीत लिया. जमालपुर की ओर से निशांत कुमार ने 33 गेंद पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 रन बनाये. जिसे मैन ऑफ द मैच चुना गया. एम्पायर की भूमिका में अमित कुमार एवं मिट्ठु कुमार थे. जबकि उद्घोषक की भूमिका लाखपति व गुलशन ने निभाया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. जिसका फाइनल मैच 12 जून को खेला जायेगा. खेल को सफल बनाने में सुमन, राहुल, राजु, ललिता ने मुख्य भूमिका अदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










