राज्य सम्मेलन को लेकर विद्युत कामगारों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

छह जून से कला भवन पूर्णिया में होगा तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनियन का सम्मेलन प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन को लेकर रविवार को मुंगेर शाखा के कर्मियों ने बैठक की. उसकी अध्यक्षता अवर प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की. बैठक में विद्युत कामगारों के विभिन्न मांगों […]

विज्ञापन

छह जून से कला भवन पूर्णिया में होगा तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनियन का सम्मेलन प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन को लेकर रविवार को मुंगेर शाखा के कर्मियों ने बैठक की. उसकी अध्यक्षता अवर प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की. बैठक में विद्युत कामगारों के विभिन्न मांगों पर चर्चा की गयी और इन मुद्दों को लेकर सम्मेलन में अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिषद मुंगेर के सचिव जयशंकर कुमार रजक ने कहा कि 5 से 8 जून तक पूर्णिया के कला भवन में राज्य स्तरीय सम्मेलन हो रहा है. जिसमें विद्युत कामगारों के मामलों पर निर्णय लिया जायेगा. पूरे बिहार के सभी पांच विद्युत कंपनियों के सभी संवर्ग एवं श्रेणी के विद्युतकर्मी इस सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके तहत प्राइवेट बिजली मिस्त्री, मानव बल, अनुबंधित कर्मी, बिल वितरक, मीटर रीडर के मामलों पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. बैठक में कहा गया कि हमारी मांग है कि विद्युतकर्मियों की सेवा नियमित किया जाय. इसमें सभी श्रेणी के कामगार को नियमित किया जाना चाहिए. बैठक में राजकुमार मंडल, धीरेंद्र पासवान, भानू प्रताप कुशवाहा, अरुण केसरी, बबलू साह, कैलाश गुप्ता, राकेश यादव, राजीव सिंह, मन्नू शर्मा, दिवाकर कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन