संविदा स्वास्थ्यकर्मी के हड़ताल से बाधित होंगी कई महत्वपूर्ण सेवाएं
( 2 नंबर खबर के साथ जोड़े ) प्रतिनिधि , मुंगेर सोमवार से संविदा स्वास्थ्यकर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल से सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही कई महत्वपूर्ण सेवाओं के बाधित रहने की उम्मीद जतायी जा रही है.सूत्रों की मानें तो ओपीडी सेवा के […]
( 2 नंबर खबर के साथ जोड़े ) प्रतिनिधि , मुंगेर सोमवार से संविदा स्वास्थ्यकर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल से सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही कई महत्वपूर्ण सेवाओं के बाधित रहने की उम्मीद जतायी जा रही है.सूत्रों की मानें तो ओपीडी सेवा के दौरान मरीजों के पंजीयन काउंटर बंद रहने से परची कटाने में काफी परेशानी हो सकती है. साथ ही दवा वितरण काउंटर पर भी कर्मियों का घोर अभाव रहेगा. इतना ही नहीं 24 घंटे वाली प्रसव सेवा के भी प्रभावित होने की संभावना है. राष्ट्रीय कार्यक्रम अंतर्गत नियमित टीकाकरण, पल्स पोलियो, डीएचएसएनडी, तमाम स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के ठप रहने की व्यापक संभावनाएं हैं. साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाली विभिन्न सुविधाएं भी प्रभावित हो सकती है. वहीं हड़ताल के दौरान मरीजों को सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










