शादी की शहनाई पर उमस भरी गरमी की मार
शादी का इमेजिंग फोटो लगायें प्रतिनिधि : मुंगेरइन दिनों शादी का मौसम चल रहा है. लेकिन शादी की शहनाई पर उमस भरी गरमी की मार ने शहनाई की आवाज को फीका कर दिया है. गरमी से बेहाल बराती और शराती दोनों के लिए शादी की शहनाई कर्कश लगने लगती है. यही नहीं दूल्हे राजा के […]
शादी का इमेजिंग फोटो लगायें प्रतिनिधि : मुंगेरइन दिनों शादी का मौसम चल रहा है. लेकिन शादी की शहनाई पर उमस भरी गरमी की मार ने शहनाई की आवाज को फीका कर दिया है. गरमी से बेहाल बराती और शराती दोनों के लिए शादी की शहनाई कर्कश लगने लगती है. यही नहीं दूल्हे राजा के लिए शेरवानी और लग्जरी कोर्ट भी किसी बोझा से कम नहीं है. शादी का मौसम लोगों के लिए खुशी का मौसम होता है. यूं तो शादी का माहौल मस्ती और उमंग का होता है. शादी की धुन में लोग को बहुत कुछ भूल कर मई-जून में खुशी मनाते हैं. लेकिन उमस भरी गरमी ने इस खुशी के माहौल में खलल पैदा करने का काम कर दिया. डीजे की धुन और शहनाई की आवाज पर लोग नाचते-गाते जरूर हैं पर कुछ-कुछ मिनटों पर ही पानी का डिमांड करते हैं. ताकि पसीने के साथ बह रही पानी की मात्रा शरीर में बना रहे. शादी में गरमी के कारण सबसे अधिक परेशानी दुल्हन और दुल्हे राजा की होती है. कपड़ों से लदे इन जोड़ों को पंखा और कुलर भी राहत नहीं पहुंचा पाती है. घूंघट में छुपी दुल्हन पसीने से तर-बदतर होती है. जबकि दुल्हे राजा की शेरवानी और कोर्ट-पेंट और टाई परेशानी से अधिक कुछ और नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










