अगलगी में एक घर राख, घटना के बाद पहुंचा अग्निशमन वाहन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत धनकुंडा गांव में शनिवार की संध्या अगलगी की घटना में फूस का एक मकान जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि संध्या लगभग 4 बजे पंकज झा के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने फूस की झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया. देखते […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, संग्रामपुरसंग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत धनकुंडा गांव में शनिवार की संध्या अगलगी की घटना में फूस का एक मकान जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि संध्या लगभग 4 बजे पंकज झा के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने फूस की झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया. देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धू-धू जल गयी. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. साथ ही संग्रामपुर थाना को भी तत्काल इसकी जानकारी दी गयी. स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि थाना में अग्निशमन वाहन मौजूद रहने के बावजूद होमगार्ड के जवानों के हड़ताल पर रहने के कारण वाहन का चालक उपलब्ध नहीं हो पाया. हालांकि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार स्वयं ही वाहन चला कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी ने भी पीडि़त परिवार से मिल कर मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन