गृहरक्षकों ने किया विधायक आवास का घेराव
फोटो संख्या : 1 फोटो कैप्सन : विधायक के आवास का घेराव करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने शनिवार को तीनों विधायकों के आवास का घेराव किया. गृहरक्षकों ने घेराव के साथ ही प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की. […]
फोटो संख्या : 1 फोटो कैप्सन : विधायक के आवास का घेराव करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने शनिवार को तीनों विधायकों के आवास का घेराव किया. गृहरक्षकों ने घेराव के साथ ही प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की. घेराव के पूर्व गृहरक्षकों को तीन भागों में बांटा गया. मुंगेर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के सफियाबाद स्थित घर का गृहरक्षकों ने घेराव किया. उसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार, सचिव सरोज कुमार यादव, कार्यालय सचिव अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किया. विधायक प्रतिनिधि जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव को गृहरक्षकों ने बंधक बनाया. बाद में अनिल यादव ने विधायक से बात की और गृहरक्षकों को आश्वासन दिया कि विधायक ने कहा है कि वे स्वयं उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे. इधर जमालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार के बरियारपुर स्थित घर का घेराव किया गया. उसका नेतृत्व संघ के उपसचिव रंजीत कुमार, अशोक कुमार राजेश, दीपक कुमार, रामदेव तांती, जय प्रकाश तांती ने किया. जबकि तारापुर विधानसभा के विधायक नीता चौधरी के घर का भी घेराव किया गया. उसका नेतृत्व शालीग्राम यादव ने किया. घेराव कर रहे गृहरक्षकों ने विधायकों से मांग किया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करे. ताकि गृहरक्षकों की स्थिति सुधर सके. वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










