गृहरक्षक आज करेंगे पुलिस अधीक्षक का घेराव

Updated:
विज्ञापन

हड़ताली गृहरक्षकों का धरना 13 वें दिन भी जारी फोटो संख्या :12फोटो कैप्सन : संबोधित करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले हड़ताली गृहरक्षकों ने 13 वें दिन भी धरना पर बैठे. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. जबकि संचालन कार्यालय सचिव अशोक कुमार सिंह ने की. दिवाकर […]

विज्ञापन

हड़ताली गृहरक्षकों का धरना 13 वें दिन भी जारी फोटो संख्या :12फोटो कैप्सन : संबोधित करते गृहरक्षक प्रतिनिधि , मुंगेरबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले हड़ताली गृहरक्षकों ने 13 वें दिन भी धरना पर बैठे. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. जबकि संचालन कार्यालय सचिव अशोक कुमार सिंह ने की. दिवाकर कुमार ने कहा कि सरकार अभी तक गृह रक्षकों के मांगों पर कोई सहमति नहीं दिखा रही है. इसलिए हम अपनी चट्ठानी एकता का परिचय देते हुए हमलोग इसी तरह आंदोलन को जारी रखे. तभी हमारा अधिकार हमें प्राप्त होगा. वक्ताओं ने धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार होश में आये और बिहार के गृहरक्षकों के जायज मांगों को यथाशीघ्र पूरा करे. अन्यथा सूबे बिहार में विधि व्यवस्था को ठप कर दिया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समर्थन में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को गृहरक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जायेगा. जिसमें जिले के सैकड़ों गृहरक्षक भाग लेंगे. मौके पर दशरथ यादव, सरोज यादव, रंजीत कुमार, श्रीकांत सिंह, शांति देवी, विजय कुमार मंडल, राजेश्वरी देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, हेमलता देवी, वकील प्रसाद यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन