गृहरक्षकों ने डीएम का किया घेराव
फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : घेराव करते गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेरबिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 13 वें दिन मंगलवार को गृहरक्षकों ने सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में समाहरणालय का घेराव किया. आंदोलनकारी गृहरक्षक सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि 15 मई […]
फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : घेराव करते गृहरक्षक प्रतिनिधि, मुंगेरबिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ शाखा मुंगेर के बैनर तले हड़ताल के 13 वें दिन मंगलवार को गृहरक्षकों ने सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में समाहरणालय का घेराव किया. आंदोलनकारी गृहरक्षक सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि 15 मई से गृहरक्षक हड़ताल पर है. लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंगा. 22 मई से लगातार धरना दिया जा रहा है. जेल भरो अभियान के तहत गृहरक्षकों ने गिरफ्तारी दी. लेकिन सरकार की ओर से कोई सुलह की पहल नहीं की गयी. केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाधिकारी का घेराव किया गया. ताकि हमारी मांगों को जिलाधिकारी समझे और सरकार के पास भेज कर उसे पूरा करने में हमारी मदद करे. मौके पर जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार सचिव सरोज कुमार, कार्यालय सचिव अशोक कुमार, रंजीत कुमार, शिवनंद यादव, मो शकील अहमद, नवल किशोर यादव, सुनील कुमार, प्रेमा गुप्ता, शांति देवी, मुरारी शर्मा, अनिल कुमार छतीस यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










