रात में हुई शादी, सुबह में लड़की ने रिश्ता तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, तारापुर (मुंगेर)रात में हुई शादी, सुबह में लड़की ने रिश्ते को तोड़ दिया. घटना है तारापुर प्रखंड के देवगांव गांव की जो चर्चा का विषय है. शादी टूटने के बाद वर एवं वधु पक्ष द्वारा पंचायती भी हुई. जिसमें लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दिये उपहार को भी लौटा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तारापुर (मुंगेर)रात में हुई शादी, सुबह में लड़की ने रिश्ते को तोड़ दिया. घटना है तारापुर प्रखंड के देवगांव गांव की जो चर्चा का विषय है. शादी टूटने के बाद वर एवं वधु पक्ष द्वारा पंचायती भी हुई. जिसमें लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दिये उपहार को भी लौटा दिया. सोमवार की रात खैरा पंचायत के देवगांव निवासी गोरेलाल शर्मा की पुत्री की शादी भागलपुर जिले के नाथनगर नूरपूर निवासी लक्ष्मी शर्मा के पुत्र प्रताप कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ. सुबह में जब लड़की ने शादी के बाद लड़के से बात की तो लड़के का व्यवहार उसे अच्छा नहीं लगा. जिस पर लड़की भड़क गयी और शादी तोड़ने की घोषणा कर दी. इसका परिणाम हुआ कि लोगों को पंचायत बुलानी पड़ी. पंचायत में फैसला हुआ कि इस शादी में लड़की पक्ष के जो खर्च हुए उसे लड़की पक्ष वहन करेंगे. लेकिन शादी के खर्च के नाम जो लड़का पक्ष को 51 हजार रुपये दिये गये वह लड़की पक्ष को वापस कर दिया गया. जबकि लड़का पक्ष की ओर से जो मंगलसूत्र, पायल एवं मनटीका दिया गया था उसे भी लड़की पक्ष ने वापस कर दिया. रात की शादी सुबह में टूटने की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है. शादी टूटने के समझौते में वर एवं वधु पक्ष की ओर से जिन लोगों को पंच बनाया गया. उसमें डबलू शर्मा, नवल शर्मा, भीम शर्मा, नारद शर्मा, सियाराम शर्मा, रवींद्र कुमार मिश्र, ललन चौधरी, निरंजन झा प्रमुख थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन