ePaper

स्नातक सेमेस्टर-एक परीक्षा के पांचवें दिन 380 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 24 Jan 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-एक परीक्षा के पांचवें दिन 380 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर चल रही है

विज्ञापन

सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक की परीक्षा 17 से 27 केंद्रों पर चल रही मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर चल रही है. इसके पांचवें दिन की परीक्षा शनिवार को ली गयी. जिसमें कुल 20,041 परीक्षार्थियों में 19,661 परीक्षार्थी उपस्थित व 380 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. प्रथम पाली में एमआइसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, संगीत, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू तथा आइआरपीएम विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 12,849 परीक्षार्थियों में 12,595 उपस्थित व 254 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमआइसी के ग्रुप-डी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा संस्कृत की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 7,192 परीक्षार्थियों में 7,066 उपस्थित व 126 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब छठे दिन की परीक्षा 27 जनवरी मंगलवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमडीसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय हिंदी, एआइएच, एचआरएम, गांधी विचार, गणित व संगीत की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमडीसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय अंग्रेजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, आइआरपीएम, गृह विज्ञान, पाली और दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन