ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित व बैकलॉग में 29,451 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 19 Dec 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित व बैकलॉग में 29,451 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए 12 से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए 12 से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 19 दिसंबर तक समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 20 से 24 दिसंबर तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित व बैगलॉग सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक नियमित व बैकलॉग के कुल 29,451 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है, जिसमें कला संकाय में 24,614, विज्ञान संकाय में 4,577 तथा वाणिज्य संकाय में 260 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित सत्र के कुल 25,453 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 21,316, विज्ञान संकाय में 3,907 तथा वाणिज्य संकाय में 230 तथा बैकलॉग सत्र के कुल 3,991 विद्यार्थियों में कला संकाय में 3,298, विज्ञान संकाय में 670 तथा वाणिज्य संकाय में 30 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन