स्नातक सेमेस्टर-2 में कुल 29,380 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

स्नातक सेमेस्टर-2 में कुल 29,380 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन
मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 3 अप्रैल से आरंभ की गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 25 अप्रैल तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को ही समाप्त हो चुकी है. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 29,380 विद्यार्थियों ने नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 26,067, विज्ञान संकाय में 3,005 तथा वाणिज्य संकाय में 308 विद्यार्थियों ने नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया. एलएलबी में पंजीयन की अंतिम तिथि आज. मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये पंजीयन की प्रक्रिया 18 से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के पंजीयन को लेकर 25 अप्रैल तक समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. वहीं 26 से 27 अप्रैल तक वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश पंजीयन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ पंजीयन कराने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 177 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. —-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




