ePaper

पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के चौथे दिन 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 25 Jul 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के चौथे दिन 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित

कुल 597 परीक्षार्थियों में 582 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 21 जुलाई से दो केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,346 परीक्षार्थियों में 1,320 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 के प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, भौतिकी तथा जुलॉजी के पेपर सीसी-7 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 597 परीक्षार्थियों में 582 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय संगीत, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू तथा फिलास्फी के पेपर सीसी-7 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 749 परीक्षार्थियों में 738 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर पीजी सेमेस्टर-2 के पांचवे दिन की परीक्षा शनिवार को एक पाली में होगी. जिसमें ग्रुप-सी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी तथा सोसोलॉजी के सीसी-7 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

स्नातक पार्ट-2 सब्सीडियरी परीक्षा के चौथे दिन 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 23 जुलाई से पांच केंद्रों पर सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ कर दी है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 296 परीक्षार्थियों में 260 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा के चौथे दिन विज्ञान संकाय के कैमेस्ट्री पेपर-2 तथा कला संकाय के सोसोलॉजी पेपर-2 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 222 परीक्षार्थियों में 197 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं वाणिज्य संकाय के बिजनेस आर्गेनाइजेशन पेपर-2 तथा कला संकाय के होम साइंस पेपर-2 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 74 परीक्षार्थियों में 63 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के पांचवे दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में लैंगवेज एंड लिट्रेचर के अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बंग्ला तथा पाली विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी पेपर-2 तथा कला संकाय के इतिहास विषय के पेपर-2 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन