मकई में कीड़े के प्रकोप से किसान परेशान

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : मकई में कीड़े का प्रकोप प्रतिनिधि , मुंगेर बरियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र झौवा बहियार, हरिणमार एवं तारापुर दियारा के किसान परेशान है. क्योंकि उनके मकई की फसल में कीड़ा लग गया है. फलत: पौधे के पत्तों को कीड़े छेद कर रहे और पौधे का विकास भी नहीं हो […]
फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : मकई में कीड़े का प्रकोप प्रतिनिधि , मुंगेर बरियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र झौवा बहियार, हरिणमार एवं तारापुर दियारा के किसान परेशान है. क्योंकि उनके मकई की फसल में कीड़ा लग गया है. फलत: पौधे के पत्तों को कीड़े छेद कर रहे और पौधे का विकास भी नहीं हो रहा. यहां तक कि मकई का बाली भी नजर नहीं आ रहा. दियारा क्षेत्र के कई गांव में किसानों ने बड़े पैमाने पर मकई की खेती कर रखी है. काफी पूंजी लगा कर खेती की गयी. लेकिन कीड़े का प्रकोप ने किसानों के मेहनत व पूंजी पर पानी फेर दिया है. झौवा बहियार के पैक्स अध्यक्ष मनोज पटेल, किसान ललन कुमार, जवाहर सिंह, विपिन कुमार, प्रदीप मंडल, विनय सिंह ने बताया कि कीड़े के प्रकोप से पौधे कमजोर व सूख रहे हैं तथा किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. कई किसान बैंक व महाजनों से कर्ज लेकर खेती की है. किंतु फसल बरबाद होने के कगार पर है. हमलोगों ने अपने स्तर से कीट रोधी छिड़काव भी किया है. लेकिन राहत नहीं मिली. इस संबंध में बरियारपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी इकबाल अहमद ने बताया कि जो भी किसान ऐसी समस्या से ग्रसित हैं उसकी जानकारी वे कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार को उपलब्ध करायें. ताकि कीड़े के प्रकोप से बचाव का उपाय किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










