झांकी व भजन के साथ राम ज्ञान यज्ञ संपन्न

फोटो संख्या : 5,6फोटो कैप्सन : झांकी प्रस्तुत कलाकार व उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि , बरियारपुरकला रामपुर गांव में चल रहे श्री श्री 108 रामायण ज्ञान यज्ञ का नौ दिवसीय कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया. समापन के मौके पर भव्य झांकी व भक्ति भजनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. स्वामी भगवतानंद जी महाराज द्वारा […]
फोटो संख्या : 5,6फोटो कैप्सन : झांकी प्रस्तुत कलाकार व उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि , बरियारपुरकला रामपुर गांव में चल रहे श्री श्री 108 रामायण ज्ञान यज्ञ का नौ दिवसीय कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया. समापन के मौके पर भव्य झांकी व भक्ति भजनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. स्वामी भगवतानंद जी महाराज द्वारा राम का राज्याभिषेक आकर्षण का केंद्र रहा. प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी को राज गद्दी देने के लिए भाई भरत काफी व्याकुल थे. लेकिन भगवान राम उस राज गद्दी को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे जो उनके माता कैकेयी द्वारा महाराज दशरथ से मांग गये 14 वर्ष के वनवास व भरत के राज गद्दी से जुड़ा था. स्वामी जी ने भगवान रामचंद्र के विभिन्न चरित्रों का वर्णन करते हुए बताया कि वे परब्रह्म परमेश्वर होते हुए भी लोगों को मानव लीला दिखाते रहे. झांकी में राम की भूमिका में राजेश, लक्ष्मण की भूमिका में मनोज दास, सीता की भूमिका में राहुल, हनुमान की भूमिका में अमर, विश्वामित्र की भूमिका में सुमन कुमार ने भक्ति के माहौल को सराबोर कर दिया. मौके पर श्यामनंदन भारती भजन मंडली द्वारा भजन गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उसके बाद आरती व विदाई समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि भूषण प्रसाद, नंदकिशोर मंडल, प्रेम किशोर मंडल, जयप्रकाश भारती, नंदन पोद्दार, रामशरण रजक, जयप्रकाश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










