10 माह तक मुंगेर उपभोक्ता फोरम में नहीं हुई कोई सुनवाई

Published at :23 Dec 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
10 माह तक मुंगेर उपभोक्ता फोरम में नहीं हुई कोई सुनवाई

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विशेष फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : जिला उपभोक्ता फोरम प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर लोगों को जागरूक करने के अनेक तरह के आयोजन किये जाते हैं. वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए स्थापित उपभोक्ता फोरम सरकारी उदासीनता का शिकार हो रहा है. […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विशेष फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : जिला उपभोक्ता फोरम प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर लोगों को जागरूक करने के अनेक तरह के आयोजन किये जाते हैं. वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए स्थापित उपभोक्ता फोरम सरकारी उदासीनता का शिकार हो रहा है. मुंगेर जिला उपभोक्ता फोरम में जहां कर्मियों का घोर अभाव है, वहीं लगभग 10 माह तक फोरम के सदस्य के अभाव में मामलों की सुनवाई पूरी तरह ठप रही. फलत: उपभोक्ताओं को न्याय के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है. मुंगेर जिला उपभोक्ता फोरम में लगभग 300 मामले लंबित है. जिसकी सुनवाई लंबे समय तक नहीं हो पायी. कारण था कि फोरम के सदस्य डॉ शबनम आभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2014 को समाप्त हो गया. पुन: सदस्य की नियुक्ति में 10 माह का समय लग गया और 5 नवंबर 2014 को डॉ शबनम आभा एवं दिलशाद खुर्रम सदस्य नियुक्त हुये. यू तो अब फोरम का कामकाज सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है. किंतु 10 माह का समय उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह व्यवस्था की लापरवाही की भेंट चढ़ गयी. जबकि इस दौरान फोरम के अध्यक्ष पद पर अवकाश प्राप्त जिला जज प्रमोद बहादुर माथुर मौजूद थे. कर्मियों का है घोर अभाव जिला उपभोक्ता फोरम में कर्मचारियों का घोर अभाव है. यहां तक की बेंच लिपिक व प्रधान सहायक तक नहीं है. फोरम में कुल 10 कर्मचारियों के लिए पद सृजित है. जिसमें मात्र तीन कर्मी मौजूद है. जिसमें एक सहायक, एक लिपिक व एक परिचायक है. जबकि यहां कार्यालय परिचायक के तीन, बेंच क्लर्क दो, निजी सहायक दो, प्रधान सहायक एक व स्टोनो का एक पद सृजित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन