बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी ने दिया धरना

Published at :23 Dec 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी ने दिया धरना

फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुंगेरबदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर अध्यक्ष प्रो. आरबी लाल, नगर सह मंत्री पुरुषोत्तम सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया. जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : धरना पर बैठे कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुंगेरबदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर अध्यक्ष प्रो. आरबी लाल, नगर सह मंत्री पुरुषोत्तम सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया. जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम ने कहा कि आज के बदहाल शिक्षा के लिए पूरी तरह बिहार सरकार दोषी है. इस राज्य से छात्र-छात्राओं का पलायन हो रहा है. शिक्षा योजनाओं में जम कर लूट-खसोट हो रहा है. राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक, प्लस टू एवं महाविद्यालय शिक्षा की स्थिति जर्जर है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप कुमार ने कहा कि बिहार के विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा का हाल बेहाल है. मध्य एवं उच्च विद्यालय में शौचालय की कमी है. जबकि 90 प्रतिशत विद्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं है. आठ हजार से ऊपर भवन की कमी है. नगर अध्यक्ष प्रो आरबी लाल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. व्याख्याता एवं प्रोफेसर की बहाली बंद हो गयी है. नगर मंत्री सौरभ कुमार ने मुंगेर में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज आखिर कब खोला जायेगा. उन्होंने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव शीघ्र करायी जाय. मौके पर आकाश कुमार, अनामिका, राहुल कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन