क्लीन सिटी व कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार का आश्वासन

Published at :23 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
क्लीन सिटी व कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार का आश्वासन

मुंगेर. मुंगेर बनाओं आंदोलन संस्था का एक शिष्टमंडल संयोजक पंकज यादव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त सुनिल कुमार सिंह से मिले और छ: सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. जिसके निदान का आश्वासन आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को दी. ज्ञापन में मुंगेर को क्लीन सिटी बनाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं मुंगेर दर्शन […]

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर बनाओं आंदोलन संस्था का एक शिष्टमंडल संयोजक पंकज यादव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त सुनिल कुमार सिंह से मिले और छ: सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. जिसके निदान का आश्वासन आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को दी. ज्ञापन में मुंगेर को क्लीन सिटी बनाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं मुंगेर दर्शन के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की. पंकज यादव ने बताया कि आयुक्त ने मामलों को गंभीरता से लिया और आगामी 15 जनवरी को बैठक बुलाने का आश्वासन दिया. जिसमें संस्था से जुड़े सदस्य, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया जायेगा. शिष्टमंडल में प्रो सुनील कुमार सिन्हा, अधिवक्ता रीना सिन्हा, शर्मिला मंडल, गौरी राउत, सरदार महेंद्र सिंह, मो अली इमरान, विभाष चंद्र शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन