क्यू मैक्स स्कूल में विंटर फेस्टिवल का आयोजन

Published at :22 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
क्यू मैक्स स्कूल में विंटर फेस्टिवल का आयोजन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल हवेली खड़गपुर में सोमवार को विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इसके मुख्य अतिथि यूको बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक कुमार साहब थे. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक के भरोसे ही छात्रों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल हवेली खड़गपुर में सोमवार को विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इसके मुख्य अतिथि यूको बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक कुमार साहब थे. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक के भरोसे ही छात्रों का भविष्य बनता है. इसलिए विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का सुदृढ़ होना जरूरी है. राम संजीव कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को महानागरिक बनाना है. संस्था के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि हम ट्रिपल डी के मार्ग पर चलते हैं. अर्थात प्रतिदिन विकास ही लक्ष्य होना चाहिए. मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सौरभ देव ऋषभ, मुस्कान, अभिलाषा ने जहां रिमझिम फुहार के बीच झनक-झनक दिल बोले रे गीत प्रस्तुत किया. वहीं फेस्टिवल में म्यूजिक मस्ती के साथ फैशन शो, कैट वाक, नाटक की भी प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राशिद आलम, प्राचार्य हरेश सिंह, अमृता प्रियदर्शी, महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, मनोज कुमार रघु, दिलीप पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन