7.सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र प्रारंभ

Published at :20 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
7.सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र प्रारंभ

मुंगेर. सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह में नेहरू युवा विकास समिति कल्याणचक के तत्वावधान में शनिवार को सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ हुआ. मुख्य अतिथि अधिवक्ता मो. जहांगीर, अध्यक्ष मो. तारिक अनवर ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम के आरंभ में पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमलों में शहीद होने वाले […]

विज्ञापन

मुंगेर. सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह में नेहरू युवा विकास समिति कल्याणचक के तत्वावधान में शनिवार को सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ हुआ. मुख्य अतिथि अधिवक्ता मो. जहांगीर, अध्यक्ष मो. तारिक अनवर ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम के आरंभ में पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमलों में शहीद होने वाले मासूम बच्चों को दो मिनट तक मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मो. जहांगीर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के आत्मनिर्भर होने एवं उन्हें प्रोत्साहित कर अवसर उपलब्ध कराना ही इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य है. इस दिशा में नेहरू विकास समिति के सहयोग से तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा और महिलाओं को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा. तारिक अनवर ने कहा कि महिला स्वावलंबन वर्तमान समय की आवश्यकता है और यह एक अच्छा संकेत है. अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वयं इस संदर्भ में जागरूक होने लगी है. एमएफ शकेब, मो. कमाल, मो. जाहिद, मो. जावेद, प्रशिक्षिका बेबी कुमारी, आशा कुमारी, पूनम देवी मुख्य रुप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन