पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 2,230 नामांकन और 2,097 रजिस्ट्रेशन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 2,230 नामांकन और 2,097 रजिस्ट्रेशन

मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 27 नवंबर तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट के लिये सोमवार से दोबारा नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिये 27 नवंबर तक का समय दिया गया है. जबकि 28 नवंबर को दस्तावेज सत्यापन करा चुके विद्यार्थियों को नामांकन व रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान का समय दिया गया है. बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जारी पहले मैरिट लिस्ट में कुल 3,560 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके लिये पहले 17 से 22 नवंबर तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न की गयी. वहीं दोबारा सोमवार से पहले मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 27 नवंबर तक का समय दिया गया है. हलांकि 27 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापित करा चुके विद्यार्थियों को ही 28 नवंबर को शुल्क जमा करने का मौका दिया जायेगा. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,230 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,668, विज्ञान संकाय में 472 तथा वाणिज्य संकाय में 90 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जबकि 2,097 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,660, विज्ञान संकाय में 364 तथा वाणिज्य संकाय में 73 विद्यार्थी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन