डीजे कॉलेज के 20 एनसीसी कैडेट ओटीसी बरौनी कैंप में हुए शामिल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
डीजे कॉलेज के 20 एनसीसी कैडेट ओटीसी बरौनी कैंप में हुए शामिल

प्रशिक्षण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए बिंदूवार समस्या का हल ढूंढ कर निकाला जाता है.

विज्ञापन

मुंगेर 9 बिहार बटालियन द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025-26 का पहला एनसीसी शिविर का आयोजन ओटीसी बरौनी में 21 अप्रैल से आरंभ हुआ है. जिसमें आरडी एंड डीजे कॉलेज के कुल 20 एनसीसी कैडेटस प्रशिक्षण के लिये शामिल हुये हैं. कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डा. प्रभाकर पोद्दार ने बताया कि पहला वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा. जिसमें कुल 540 एनसीसी कैडेट्स, सैन्य बलों, असैन्य कर्मचारियों, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर, सहायक एनसीसी पदाधिकारी एवं सैन्य अधिकारी शामिल हुए हैं. वहीं एनसीसी शिविर में आरडी एंड डीजे कॉलेज के 20 कैडेट्स भी शामिल हुये हैं. शिविर का शिविर का उदेश्य सभी एनसीसी कैडेट्स को सैन्य जीवन और उनके गतिविधियों से परिचित कराना, चुनौतीपूर्ण वातावरण के लिए खुद को तैयार करना तथा सीमित संसाधनों का सर्वोत्कृष्ट उपयोग करना है. उन्होंन बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए बिंदूवार समस्या का हल ढूंढ कर निकाला जाता है. एनसीसी पदाधिकारी ने बताया कि अंतर निदेशालय शुटिंग खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में डीजे कॉलेज के 7 एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ है. जिसमें सिनियर डिवीजन के सार्जेंट प्रिंस कुमार, सार्जेंट अंकित कुमार सिंह और सार्जेंट लव राज हैं. जबकि सिनियर विंग से गर्ल्स कैडेट में नंदिनी, प्रविणा परवीन, श्रृष्टि और अंजलि कुमारी का चयन हुआ है. अन्य प्रतिस्पर्धा थल सेना शिविर के लिए भी 3 कैडेट्स का चयन हुआ है. जिसमें कैडेट सौरभ कुमार, कैडेट पियुष कुमार और कैडेट अमित कुमार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन