स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग सब्सीडियरी परीक्षा के दूसरे दिन 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Published by :AMIT JHA
Published at :16 Jul 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग सब्सीडियरी परीक्षा के दूसरे दिन 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित

जिसमें कुल 21 परीक्षार्थियों में 20 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर 15 जुलाई से सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दो पालियों में हुई. जिसमें कुल 36 परीक्षार्थियों में 34 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पहली पाली में विज्ञान संकाय के बॉटनी विषय के पेपर-1 तथा कला संकाय के साइकोलॉजी विषय के पेपर-1 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 15 परीक्षार्थियों में 14 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं दूसरी पाली में वाणिज्य संकाय के प्रिंसिपल ऑफ इकोनॉमिक्स पेपर-1, कला संकाय के इकोनॉमिक्स पेपर-1 तथा रूरल इकोनॉमिक्स के पेपर-1 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 21 परीक्षार्थियों में 20 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. इधर अब गुरूवार को सब्सीडियरी विषयों के तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के कैमेस्ट्री पेपर-1 तथा कला संकाय के सोसोलॉजी पेपर-1 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी पेपर-1 तथा कला संकाय के इतिहास पेपर-1 की परीक्षा ली जायेगी.

————————————-

बॉक्स

———————————–

बीसीए परीक्षा के आठवें दिन 63 परीक्षार्थी उपस्थित

मुंगेर – एमयू अपने वोकेशनल के बीसीए सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा दो केंद्रों पर 8 जुलाई से ले रहा है. जिसके आठवें दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में हुयी. जिसमें कुल 88 परीक्षार्थियों में 87 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि बुधवार को पहली पाली में सेमेस्टर-3 के डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 37 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुये. जबकि दूसरी पाली में जीई-1 के गणित विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 26 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुये. वहीं अब गुरूवार को नौवें दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें बीसीए सेमेस्टर-5 के प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन