जिले की 18000 दीदियों को मिला 10-10 हजार, करेंगी व्यवसाय

Updated:
विज्ञापन
जिले की 18000 दीदियों को मिला 10-10 हजार, करेंगी व्यवसाय

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को संग्रहालय में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

विज्ञापन

मुंगेर. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को संग्रहालय में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के तहत राज्यभर की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10,000 की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि रिमोट का बटन दबाकर हस्तांतरण किया. इसमें मुंगेर की 18000 दीदियां शामिल है. जो इस राशि से अपना छोटा-छोटा व्यवसाय की शुरुआत करेंगी. जिलाधिकारी ने कहा कि अबतक जिले की कुल 2, 07,570 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है. जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचना एक अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है. उन्होंने दीदियों से अपील की कि वे इस राशि का समुचित उपयोग करते हुए अपने जीविकोपार्जन गतिविधियों को आगे बढ़ाएं व छोटे-छोटे व्यवसायों की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और आने वाले समय में यह योजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी. मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार सहित जीविका दीदियां मौजूद थी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन