टेटियाबंबर बीसीएम व जमालपुर स्वास्थ्य प्रबंधक का जिलािधकारी ने रोका वेतन
Updated at : 21 Jan 2020 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण व प्रतिरक्षण सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जमालपुर पीएचसी की लचर स्थिति पर […]
विज्ञापन
मुंगेर : समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण व प्रतिरक्षण सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की.
समीक्षा के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जमालपुर पीएचसी की लचर स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जतायी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश सिविल सर्जन डा. पुरूषोत्तम कुमार को दिया. साथ ही जमालपुर पीएचसी प्रभारी डा. बलराम प्रसाद तथा बीसीएम सुनीता कुमारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. जबकि टेटियाबंबर के बीसीएम राम कुमार के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया.
समीक्षा के दौरान प्रतिरक्षण में मुंगेर जिला बिहार में 37वें स्थान पर रहने व प्रतिरक्षण के गिरते रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए प्रतिरक्षण में सुधार लाने का निर्देश दिया. जबकि परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सभी पीएचसी प्रभारी को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. मौके पर एसीएमओ डा अजय कुमार भारती, डीपीएम मो. नसीम रजी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




