गांजा के साथ दुकानदार व खरीदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Updated at : 06 Dec 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुमटी नंबर दो पुअर हाउस के समीप बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम गांजा के साथ न सिर्फ दुकानदार को गिरफ्तार किया. बल्कि एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है. दोनों को जहां पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया, वहीं गांजा […]
विज्ञापन
मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुमटी नंबर दो पुअर हाउस के समीप बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम गांजा के साथ न सिर्फ दुकानदार को गिरफ्तार किया. बल्कि एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है. दोनों को जहां पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया, वहीं गांजा कहां से आ रहा है और कौन आपूर्ति कर रहा है. उसकी शिनाख्त करने में पुलिस जुट गयी है.
बताया जाता है कि वासुदेवपुर ओपी प्रभारी स्वयं प्रभा को गुप्त सूचना मिली कि गुमटी नंबर दो पुअर हाउस के समीप संजय बिंद नामक व्यक्ति गुमटी चलाता है. जो दुकान की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा का कारोबार संचालित कर रहा है और वर्तमान में गांजा का स्टॉक करके रखा हुआ है. इसी सूचना पर स्वयं प्रभा दल-बल के साथ उसके दुकान पर छापेमारी की और गांजा बेचते रंगे हाथ उसे गिरफ्तार किया.
दुकान की जब तलाशी ली गयी तो उसके दुकान से कुल 3 किलो 600 ग्राम गांजा पैकेट में बंद जब्त किया. पुलिस ने दुकानदार संजय बिंद के साथ ही गांजा खरीद रहे पूरबसराय निवासी अब्दुल रहमान उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




