ePaper

बिहार : मुठभेड़ में एक नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य आग्नेयास्त्र बरामद

Updated at : 14 Oct 2019 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुठभेड़ में एक नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य आग्नेयास्त्र बरामद

मुंगेर : बिहार के नक्सल प्रभावित लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी इलाके में रविवार की शाम नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नक्सली के पास से भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य आग्नेयास्त्र बरामद किये. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के नक्सल प्रभावित लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी इलाके में रविवार की शाम नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नक्सली के पास से भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य आग्नेयास्त्र बरामद किये. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए नक्सलियों द्वारा छोड़े गये भारी मात्रा में कारतूस, एके 47 राइफल के मैगजीन, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की.

मनु महाराज ने बताया कि विशेष आसूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 207 कोबरा, विशेष कार्य बल, एसएसबी और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. मनु ने बताया कि इस मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. उन्होंने बताया कि नक्सली करीब सौ की संख्या में थे और मुठभेड़ स्थल से खून के धब्बे मिले हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि इस कार्रवाई में कई अन्य नक्सली घायल और मारे गये होंगे जिसे वे अंधेरे का लाभ उठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार कियेगये नक्सली का नाम मनीष कुमार है जो कि सूर्यगढा के टाल वंशीपुर गांव का निवासी है. गिरफ्तार नक्सली कई मामलों में वांछित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन