मुंगेर में दो मिनीगन फैक्टरी का पता चला, पूर्णनिर्मित पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 28 Aug 2019 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में दो मिनीगन फैक्टरी का पता चला, पूर्णनिर्मित पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

मुंगेर : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मिर्जापुर बरदह इलाके में पुलिस ने दो मिनीगन फैक्टरी का पता लगा कर वहां से एक पूर्णनिर्मित एवं एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल और दो कारतूस सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बुधवार […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मिर्जापुर बरदह इलाके में पुलिस ने दो मिनीगन फैक्टरी का पता लगा कर वहां से एक पूर्णनिर्मित एवं एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल और दो कारतूस सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना अंतर्गत मिर्जापुर बरदह इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो मिनीगन फैक्टरी का पता लगाया. मंगला ने बताया कि मौके से एक पूर्णनिर्मित एवं एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दो कारतूस और पांच मैगजीन सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आफताब आलम नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन