भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट, न पालें भ्रम : ललन सिंह

मुंगेर : जदयू के वरीय नेता एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है. इसके लिए कोई भ्रम न पालें. जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, उनकी स्थिति अगले विधानसभा चुनाव में उसी प्रकार जीरो हो जायेगी जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में हुआ है. वे सोमवार […]
मुंगेर : जदयू के वरीय नेता एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है. इसके लिए कोई भ्रम न पालें. जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, उनकी स्थिति अगले विधानसभा चुनाव में उसी प्रकार जीरो हो जायेगी जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में हुआ है. वे सोमवार को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
ललन सिंह ने कहा कि जदयू एनडीए का मजबूत घटक है और अगले विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने में लगे हैं. लेकिन, उनकी स्थिति वही है जैसे छींका के नीचे बिल्ली इस आशा में बैठी रहती है कि उसके भाग्य से छींका टूटेगा और दही उसे मिलेगी. लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




