पुलिस थाने में ही भिड़ गयीं महिलाएं, आधे घंटे तक थाना परिसर बन गया रणक्षेत्र, पढ़ें... पूरा मामला

Updated at : 04 May 2019 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस थाने में ही भिड़ गयीं महिलाएं, आधे घंटे तक थाना परिसर बन गया रणक्षेत्र, पढ़ें... पूरा मामला

मुंगेर : बिहारके मुंगेर में कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को शिकायत करने पहुंची दो महिलाओं को विपक्षी दस-पंद्रह महिलाओं ने जमकर पिटाई की. आधे घंटे तक थाना परिसर रणक्षेत्र बन गया. लेकिन, महिला पुलिस नहीं रहने के कारण पुरुष पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पिटाई कर रही महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए काफी […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहारके मुंगेर में कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को शिकायत करने पहुंची दो महिलाओं को विपक्षी दस-पंद्रह महिलाओं ने जमकर पिटाई की. आधे घंटे तक थाना परिसर रणक्षेत्र बन गया. लेकिन, महिला पुलिस नहीं रहने के कारण पुरुष पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पिटाई कर रही महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

बताया जाता है कि तोपखाना बाजार निवासी मो. खालिद के 14 वर्षीय पुत्र मो. आसिफ शुक्रवार की देर शाम बकरी के लिए घास लेकर आ रहा था. तभी तोपखाना बाजार के कुछ लोगों ने उसे रोक कर गाली-गलौज किया और विरोध करने पर पिटाई कर दी. शनिवार की सुबह मो. आसिफ अपनी मां नजराना खातुन एवं शाहीद परवीन के साथ कोतवाली थाना मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. तभी उनके पीछे से दूसरे पक्ष की दस-पंद्रह महिलाएं भी थाना परिसर पहुंच गयी. सभी महिलाएं शिकायत करने पहुंची दोनों महिलाओं की थाना परिसर में ही पिटाई करना शुरू कर दिया.

थाना में एक भी महिला सिपाही नहीं थी. कुछ देर के लिए थाना परिसर रणक्षेत्र बन गया. चीख-पुकार और गाली-गलौज गूंजने लगा. कोतवाली के मुख्य गेट पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गयी. आधा घंटा तक दोनों महिलाओं की पिटाई अन्य महिलाएं करती रही. प्रतिकार भी दोनों महिलाओं ने किया. लेकिन दस-पंद्रह महिलाओं के सामने दोनों बेबस हो गयी. किसी तरह थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और उन महिलाओं के चंगुल से दोनों को बाहर निकाला. पिटाई करने वाली सभी महिला थाना से निकली तो पुलिस ने पिटाई में घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

कहते हैं कोतवाल
कोतवाली थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं आपस में लड़ने लगी. महिला सिपाही नहीं होने के कारण परेशानी हुई. लेकिन मामला को तुरंत ही नियंत्रित कर लिया गया. दोनों महिलाओं को इलाज के लिए थाना सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. साथ ही दोनों पक्षों में किसी ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन