पार्टी में साथ नहीं आया प्रेमी तो प्रेमिका ने खाया सल्फास
Updated at : 24 Apr 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपने प्रेमी से नाराज होकर गुस्से में सल्फास खा लिया. जिसके बाद उसकी सहेलियों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उसके एक कलाई पर ब्लेड से किसी का नाम लिखा हुआ था. धरहरा प्रखंड के एक गांव की निवासी है […]
विज्ञापन
मुंगेर : प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपने प्रेमी से नाराज होकर गुस्से में सल्फास खा लिया. जिसके बाद उसकी सहेलियों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
उसके एक कलाई पर ब्लेड से किसी का नाम लिखा हुआ था. धरहरा प्रखंड के एक गांव की निवासी है बाहर रहकर पढ़ाई करती है. मंगलवार को मुंगेर में उसकी सहेली का बर्थ डे पार्टी था. जिसमें लड़की व उसके ब्वाॅय फ्रेंड को साथ बुलाया गया था.
सहेलियों ने बताया कि लड़की तो पार्टी में पहुंच गयी, किंतु उसका ब्वाॅयफ्रेंड नहीं आया. जिस कारण वह काफी नाराज हो गयी और गुस्से में आकर सल्फास की गोली खा ली. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मालूम हो कि लड़की की बांयी कलाई पर ब्लेड से कट लगाकर एक नाम लिखा हुआ था. बताया जाता है कि उसी युवक से ही लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसे उसके साथ बर्थ डे पार्टी में मुंगेर पहुंचना था, लेकिन वह साथ नहीं आया. जिससे लड़की ने नाराज होकर ऐसा किया. चिकित्सक ने बताया कि युवती खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




