AK-47 मामला : RJD नेता गिरफ्तार, अनुसंधान में नाम सामने आने पर पुलिस ने की कार्रवाई

मुंगेर : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AK-47 मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष परवेज चांद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव स्थिति उसके घर से हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे कोतवाली थाने लाया गया, जहां उसे हाजत में बंद कर दिया गया. […]
मुंगेर : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AK-47 मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष परवेज चांद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव स्थिति उसके घर से हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे कोतवाली थाने लाया गया, जहां उसे हाजत में बंद कर दिया गया. न्यायालय में उपस्थापन कराने के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने की. मो. परवेज चांद उर्फ भोलू की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 334/18 में पुलिस ने की है.
कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि बरदह निवासी एलहम की पत्नी अमना खातुन को गिरफ्तार किया गया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान के चहारदीवारी के समीप खुदाई कर दो AK-47 राइफल एवं छह मैगजीन बरामद किये गये थे. इस मामले के अनुसंधान के क्रम में परवेज चांद का नाम सामने आया और उसे भी कांड में अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










