मिशनरीज ऑफ चैरिटी के क्रिया-कलाप की जांच करेगी जिला निरीक्षण समिति
Updated at : 04 Apr 2019 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

मिशनरीज अॉफ चैरिटी में हो गयी थी तीन वर्षीय सीता की मौत मुंगेर : शहर के मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रह रही तीन वर्षीय सीता की मौत के बाद चैरिटी की परेशानी बढ़ने वाली है. जिला बाल संरक्षण इकाई की डीपीओ रेखा कुमारी ने चैरिटी के अवैध संचालन को लेकर जिलाधिकारी राजेश मीणा को रिपोर्ट […]
विज्ञापन
- मिशनरीज अॉफ चैरिटी में हो गयी थी तीन वर्षीय सीता की मौत
मुंगेर : शहर के मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रह रही तीन वर्षीय सीता की मौत के बाद चैरिटी की परेशानी बढ़ने वाली है. जिला बाल संरक्षण इकाई की डीपीओ रेखा कुमारी ने चैरिटी के अवैध संचालन को लेकर जिलाधिकारी राजेश मीणा को रिपोर्ट सौंपी है. जिस पर डीएम ने जिला निरीक्षण समिति से जांच कराने और जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कहीं है.
बताया जाता है कि हवेली खड़गपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी ज्योतिष मांझी ने अपनी दो पुत्री को गरीबी के अभाव में मिशनरीज ऑफ चैरिटी को सौंप दिया था. जहां उसकी एक बच्ची 3 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी की इलाज के क्रम में मंगलवार को एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गयी थी.
जिसके बाद चैरिटी पर ही सवाल खड़ा हो गया कि यह संस्था अवैध तरीके से संचालित हो रही है. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नयी दिल्ली के आदेश के आलोक में मिशनरी ऑफ चैरिटी से सूचनाएं मांगी थी.
इसके बाद 25 फरवरी 2019 को समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं जिला से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह स्पष्ट है कि संस्था निबंधन से संबंधित सभी शर्तों को पूरा नहीं करती है. इसलिए निबंधन नहीं किया जा सकता है. जिसके कारण चैरिटी निबंधन से वंचित हो गयी.
जिला निरीक्षण समिति करेगी जांच
जिलाधिकारी राजेश मीणा ने जिले में संचालित गृहों के भौतिक सत्यापन की जांच के लिए जिला निरीक्षण समिति द्वारा जांच कराने का निर्णय लिया है. जो पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं मिशनरीज ऑफ चैरिटी का भौतिक सत्यापन करेंगे. समिति सदस्य 5 अप्रैल को जांच करेंगी.
जिसमें सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएसपी सह विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, किशोर न्यास परिषद के प्रधान सदस्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अथवा सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शिखा सिन्हा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




