शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में लगी आग, चार बकरी व 10 मुर्गियों की मौत

Updated at : 18 Mar 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गन्ने की फसल में लगी आग, चार बकरी व 10 मुर्गियों की मौत

खड़गपुर : हवेली खड़गपुर प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को अगलगी की घटना घटी. पहली घटना सूर्य मंदिर के समीप शॉर्ट सर्किट से गन्ने की खेत में एवं दूसरी घटना शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबड‍्डा शनिवार की रात लगी. इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. वहीं फायर ब्रिगेड […]

विज्ञापन

खड़गपुर : हवेली खड़गपुर प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को अगलगी की घटना घटी. पहली घटना सूर्य मंदिर के समीप शॉर्ट सर्किट से गन्ने की खेत में एवं दूसरी घटना शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबड‍्डा शनिवार की रात लगी. इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. वहीं फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.

हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित सूर्य मंदिर के समीप रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे दिन में एक बीघा जमीन पर लगे गन्ना की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. जिससे गन्ने का फसल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड के आने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
जमीन के बटाईदार दिलीप मंडल, राजेंद्र मंडल, राजू मंडल, जमीन मालिक पुरुषोत्तम शर्मा एवं उत्तम मोदी ने बताया कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण एक बीघा में लगे गन्ना की फसल जलकर बर्बाद हो गई. इधर शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबड‍्डा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में शनिवार की रात लगभग 1:00 बजे आग लग गयी. आग मंजुला देवी के घर में लगी.
आग लगने से गांव में भगदड़ भी मच गई. समाजसेवी मनोज बिंद ने अग्निशमन को सूचना दी और ग्रामीण चंदन बिंद, दिनेश बिंद, सूरज बिंद, लल्लन बिंद, विनोद बिंद के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस हादसे में अरविंद बिंद की पत्नी मंजू देवी बेहोश हो गई.
इस घटना में 4 बकरी, 10 मुर्गी, कपड़ा, अनाज, गहना, नगद रुपया, बर्तन जलकर खाक हो गया. इस घटना के बाद मंजूला देवी का आशियाना छीन गया और वह खुले आसमान के नीचे आ गयी. पीड़ित परिवार को अबतक सरकारी स्तर पर मुआवजा नहीं दिया गया. जबकि पीड़ित गरीब है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन