16 तस्करों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित

Updated at : 14 Mar 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
16 तस्करों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित

मुंगेर : एके-47 मामले में दो तस्करों को जमानत मिलने के बाद मुंगेर पुलिस सख्त हो गयी है. अब किसी को जमानत नहीं मिल सके और तस्करों को सजा दिलाया जा सके इसके लिए पुलिस ने आरोप पत्र समर्पित करने का सिलसिला जारी कर दिया है. पुन: मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 334/18 […]

विज्ञापन
मुंगेर : एके-47 मामले में दो तस्करों को जमानत मिलने के बाद मुंगेर पुलिस सख्त हो गयी है. अब किसी को जमानत नहीं मिल सके और तस्करों को सजा दिलाया जा सके इसके लिए पुलिस ने आरोप पत्र समर्पित करने का सिलसिला जारी कर दिया है.
पुन: मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 334/18 में 16 तस्करों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र समर्पित कर किया है. जबकि दूसरे मामलों में आरोप पत्र समर्पित करने को लेकर तैयारी तेज कर दिया है.
मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 334/18 में न्यायालय में आरोप पत्र शामिल किया है. जिनके खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया गया है. उसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमना खातुन, मो. शमशेर आलम, इमरान आलम, रिजवान उर्फ भुट्टो, सदा रिफत, मो. मंजर आलम, मो. इरफान आलम, मो. रिजवान, गुलफाम, मो. तनवीर, शाहजहां, मध्य प्रदेश जबलपुर निवासी पुरुषोत्तम लाल रजक, उसकी पत्नी चंद्रावती देवी, बेटा शिलेंद्र रजक एवं सुरेश ठाकुर शामिल है.
विदित हो 14 सितंबर को पुलिस ने मो. एलहम की पत्नी अमना खातुन की निशानदेही पर उसके घर पास जमीन खोद कर दो एक-47 हथियार बरामद किया गया था. यह बरामदगी तीन एके-47 के साथ गिरफ्तार मो. शमशेर की निशानदेही पर हुई.
अबतक तीन कांडों में आरोप पत्र हो चुका है समर्पित : एके-47 मामले में अबतक सात मामला जिले के तीन थानों में दर्ज हुआ है. जिसमें एक मामले की जांच एनआइए द्वारा किया जा रहा है.
विदित हो कि 28 अगस्त को मुंगेर पुलिस ने जमालपुर जुबली वेल चौक पर तीन एके-47 के साथ मो. इमरान आलम को गिरफ्तार किया. जिसके बाद कुल 22 एके-47 हथियार और पार्टस की बरामदगी हुई.
जमालपुर थाना में दर्ज 258/18 में मुंगेर पुलिस ने 13 तस्करों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया था. जिसमें पुरुषोत्तम रजक, चंद्रावती देवी, शिलेंद्र रजक, सुरेश ठाकुर, मो. इमरान, सदा रिफत, मो. इरफान, मंजर आलम उर्फ मंजी, पवन मंडल, रिजवाना उर्फ भुट्टो, मो. रिजवान खान, मो. नियाजुर रहमान, रिजवाना बेगम शामिल है.
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) छह तस्करों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया है. जिसमें मो. शमशेर आलम, मो. नियाजउर रहमान, मो. इमरान आलम, मो. इरफान आलम, रिजवाना बेगम और पुरुषोत्तम लाल रजक शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन