शिक्षा कार्यक्रमों में मुंगेर व जमुई जिले का प्रदर्शन निराशाजनक

Updated at : 11 Mar 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा कार्यक्रमों में मुंगेर व जमुई जिले का प्रदर्शन निराशाजनक

मुंगेर : बच्चों को विद्यालय से जोड़ने व विद्यालय में बने रहने के लिए कई योजना चलायी जा रही है. लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण राशि भी खर्च नहीं हो पा रही है. सरकार का कहना है कि हमने पर्याप्त राशि दी है तो विभाग कहता है कि नियमों की पेच के कारण […]

विज्ञापन
मुंगेर : बच्चों को विद्यालय से जोड़ने व विद्यालय में बने रहने के लिए कई योजना चलायी जा रही है. लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण राशि भी खर्च नहीं हो पा रही है. सरकार का कहना है कि हमने पर्याप्त राशि दी है तो विभाग कहता है कि नियमों की पेच के कारण राशि खर्च नहीं हो पाती है.
खैर जो भी हो पर्याप्त राशि रहने के बावजूद शिक्षा विभाग लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया. जबकि वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र 20 दिन शेष बचे हैं.
प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने भी शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षा कार्यक्रमों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया. शेखपुरा के कमजोर प्रदर्शन के कारण उन्होंने डीइओ का वेतन तक रोक दिया. शिक्षा कार्यक्रमों में प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर का प्रदर्शन भी निराशा जनक है.
वित्तीय वर्ष 2018-19 के खत्म होने में मात्र 20 दिन शेष बचे हैं. लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रहे योजनाओं में कुछ को छोड़ दें तो अधिकांश योजनाओं में प्रमंडल का जिला पीछे चल रहा है. इसके कारण योजनाओं के लाभ से अधिकांश बच्चे वंचित रह गया है.
वर्ग नवम के छात्र-छात्रा के लिए साइकिल योजना चलायी गयी है. इसमें मात्र बेगूसराय व जमुई जिला ने शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया. बांकी जिला लक्ष्य से अब भी पीछे है. प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिला मुंगेर मात्र 87 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है.
जबकि वर्ग 9 से 12 के लिए पोशाक राशि में शेखपुरा व बेगूसराय ने उपलब्धि हासिल की है. वर्ग 9 से 12 के लिए छात्रवृत्ति में एक भी जिले ने अपना लक्ष्य पूरा नहीं किया. बेगूसराय एक मात्र जिला है जिसने 99.95 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है.
मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्रा के लिए चलाये जा रहे मुख्यमंत्री मेघावृत्ति योजना में बेगूसराय को छोड़ कर कोई भी जिला लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सका. इंटर उत्तीर्ण छात्रा के लिए चलायी जा रही कन्या उत्थान योजना के तहत मुंगेर व बेगूसराय ने लक्ष्य पूरा किया. वर्ग 7 से 12 के लिए चलाये जा रहे किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम में बेगूसराय व लखीसराय जिला ने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया.
वर्ग 1 से 8 तक के बालक-बालिका पोशाक योजना में मात्र लखीसराय ही लक्ष्य को अब तक प्राप्त कर सका है. प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर जिला की उपलब्धि देखे तो मात्र कन्या उत्थान योजना की राशि ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर सका है. बांकी सभी योजना में पीछे चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन