बिहार : मुंगेर में पांच अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिले के दियारा इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर पांच अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस ने 4-4 अद्धनिर्मित पिस्तौल और मैगजीन सहित हथियार बनाने में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस सिलसिले में कासिम बाजार […]
विज्ञापन
मुंगेर : बिहार में मुंगेर जिले के दियारा इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर पांच अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस ने 4-4 अद्धनिर्मित पिस्तौल और मैगजीन सहित हथियार बनाने में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस सिलसिले में कासिम बाजार थाना अंतर्गत हेरूदियारा गांव निवासी उमेश यादव और सुबोध यादव को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर पांच अपराधी फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










