ePaper

मुंगेर : STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, राजद नेता के रिश्तेदार कुख्यात असलम समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 26 Nov 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर : STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, राजद नेता के रिश्तेदार कुख्यात असलम समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

मुंगेर : जिले के तारापुर दियारा में बिहार एसटीएफ और अपराधियों के बीच सोमवार की अहले सुबह हुई मुठभेड़ में कुख्यात मो असलम समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एसटीएफ द्वारा 3.15 रेगुलर राइफल और तीन देसी पिस्तौल बरामद किये गये हैं. मो असलम आपराधिक चरित्रका है. वह युवा राजद के […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के तारापुर दियारा में बिहार एसटीएफ और अपराधियों के बीच सोमवार की अहले सुबह हुई मुठभेड़ में कुख्यात मो असलम समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एसटीएफ द्वारा 3.15 रेगुलर राइफल और तीन देसी पिस्तौल बरामद किये गये हैं. मो असलम आपराधिक चरित्रका है. वह युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो परवेज चांद का रिश्तेदार बताया जाता है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के के लिए बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा में सोमवार की अहले सुबह पहुंची. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तारापुर दियारा में अपराधी छिपे हुए हैं. एसटीएफ की धमक मिलते ही अपराधियों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. दोनों ओर से फायरिंग के बाद अंत में अपराधियों ने एसटीएफ के समक्ष हथियार डालने को मजबूर हो गये. इस मुठभेड़ में दियारा के कुख्यात असलम समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मौके से दो 3.15 रेगुलर राइफल, तीन देसी पिस्तौल बरामद किये गये हैं. एसटीएफ की टीम गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन