ePaper

दो बाईकों के टक्कर में चार की मौत, दो घायल

Updated at : 09 Nov 2018 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाईकों के टक्कर में चार की मौत, दो घायल

मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मेला देख कर और मेला देखने जा रहे दो मोटर साइकिल की बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. दोनों मोटर साइकिल पर तीन-तीन लोग सवार थे.

मृतकों में प्रखंड के बढौनिया पंचायत अंतर्गत मालचक गांव के रोहित तांती उम्र 17 वर्ष पिता संजय तांती, निलेश मंडल उम्र 20 वर्ष पिता इंद्रदेव मंडल ,अमित तांती उम्र 21 वर्ष पिता बुटेरी तांती और रामपुर पंचायत के रामपुर गांव धोवीटोला निवासी विशाल कुमार 18 वर्ष पिता जयराम ठाकुर शामिल है. जबकि, गंभीर रुप से घायल मौजमपुर निवासी बंटी मंडल उम्र 25 वर्ष पिता पप्पू मंडल गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया. जबकि, मौजमपुर गांव के अभिषेक कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष बाल-बाल बच गये.

इस भीषण दुर्घटना में बाल बाल बचे अभिषेक ने बताया कि हमलोग मोटर साइकिल से मेला देखने जा रहे थे. जैसे ही रामपुर मोजमापुल के मध्य पहुंचा की संग्रामपुर की और से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ पता नहीं. लोगों के कथानुसार में पानी भरे डांढ में गिर गया था जहां से मुझे उठाकर होश में लाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. जबकि, दो की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन