मुंगेर : चार कुंओं में दिनभर एके 47 के लिए गोता लगाते रहे गोताखोर

Updated at : 29 Sep 2018 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर : चार कुंओं में दिनभर एके 47 के लिए गोता लगाते रहे गोताखोर

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में गुरुवार की रात बरदह के कुंआ से एक मुश्त 12 एके 47 मिलने के बाद शनिवार को दिनभर मुंगेर पुलिस की टीम यहां के कुंओं में हथियार की तलाश करते रहे. पुलिस अधीक्षक बाबू राम की मौजूदगी में गोताखोरों को कुंए के अंदर पानी में उतारा गया और तलाशी […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में गुरुवार की रात बरदह के कुंआ से एक मुश्त 12 एके 47 मिलने के बाद शनिवार को दिनभर मुंगेर पुलिस की टीम यहां के कुंओं में हथियार की तलाश करते रहे. पुलिस अधीक्षक बाबू राम की मौजूदगी में गोताखोरों को कुंए के अंदर पानी में उतारा गया और तलाशी ली गयी. इस दौरान आसपास के चार कुंओं की तलाशी हुई. किंतु पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली. चूंकि, कुंआ में पानी काफी भरा हुआ है. इसलिए जमीन तक गोताखोरों को पहुंचने में भारी परेशानी हुई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ कुंओं का पानी निकाल कर जांच किया जायेगा. क्योंकि जानकारी के अनुसार अभी भारी संख्या में हथियार इन क्षेत्रों में छुपाकर रखा गया है. साथ ही पुलिस अब वैसे लोगों पर भी हाथ डालने की रणनीति बना रही जो सीधे तौर पर तस्करी तो नहीं करते. लेकिन, हथियार तस्करों को संरक्षण देने का काम करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन