जर्जर एनएच-80 की शीघ्र कराएं मरम्मत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़हिया से हाथीदह तक एनएच 80 की मरम्मत का दिया निर्देश कहा, सावन में कांवरियों को न हो परेशानी, करें सुनिश्चित मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने सोमवार को लखीसराय जिले के बड़हिया से हथदह राष्ट्रीय उच्च पथ की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में एनएचआइ के परियोजना […]
विज्ञापन
बड़हिया से हाथीदह तक एनएच 80 की मरम्मत का दिया निर्देश
कहा, सावन में कांवरियों को न हो परेशानी, करें सुनिश्चित
मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने सोमवार को लखीसराय जिले के बड़हिया से हथदह राष्ट्रीय उच्च पथ की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में एनएचआइ के परियोजना निदेशक, अभियंतागण के साथ ही लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. आयुक्त ने कहा कि हाथीदह से बड़हिया तक तथा बड़हिया से लखीसराय की जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है और सड़क जाम की स्थिति बन जाती है. जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है. आयुक्त ने एनएचआइ के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि इस बुधवार को परियोजना निदेशक अपनी पूरी टीम एवं लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ जर्जर रोड का मुआयना करेंगे.
स्थल निरीक्षण कर तुरंत इसकी मरम्मत करवाएं. एनएचएआइ के परियोजना निदेशक ने बताया कि हाथीदह से बड़हिया पथ में कुछ तकनीकी जांच चल रही है. यद्यपि उस क्षेत्र में भी पथों की मरम्मत के लिए 14 लाख का प्रस्ताव एनएचएआइ मुख्यालय भेजा गया है. जिसका अनुमोदन उपरांत मरम्मत का कार्य पूरा हो सकेगा. आयुक्त ने बताया कि आगामी श्रावणी मेला में कांवरिया एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके कारण सड़क की मरम्मत अतिआवश्यक है. बैठक में आयुक्त के सचिव सुबोध कुमार चौधरी तथा सूचना एवं जनसंपर्क उपनिदेशक दिनेश कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










