JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट, चले लात-घूंसे, महिला कार्यकर्ता घायल

Updated at : 28 Dec 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट, चले लात-घूंसे, महिला कार्यकर्ता घायल

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं. पार्टी सूबे में अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है. एक अणे मार्ग में लगातार एक महीने से प्रशिक्षण चल रहा है. उधर, मुंगेर जिले में पार्टी के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं. पार्टी सूबे में अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है. एक अणे मार्ग में लगातार एक महीने से प्रशिक्षण चल रहा है. उधर, मुंगेर जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं के आपस में ही भिड़ जाने की खबर मिल रही है. स्थिति यह हुई है कि जदयू के महिला कार्यकर्ताओं की पिटायी हुई है. मुंगेर जिले में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मलेन में इतने लात घूंसे चले हैं कि कई महिला कार्यकर्ता घायल भी हुई है. हालांकि, जदयू की ओर से हमेशा महिलाओं को पार्टी के अंदर और बाहर अधिकार संपन्न किए जाने की बात कही जाती है.

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर जिले के नौवागढ़ी में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, जमकर लात घूंसे भी चले और दोनों तरफ से गाली-गलौज भी हुई. महिला कार्यकर्ताओं का भी ख्याल नहीं रखा गया. महिला कार्यकर्ताओं को भी जमकर गालियां दी गयी और उनकी पिटाई भी की गयी. बताया जा रहा है कि यह विवाद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के बीच हुआ था. मंच पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता भी मौजूद थी. मंच पर कुर्सियां कम लगी हुई थी और जदयू की महिला जिलाध्यक्ष रीता कुमारी और प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह के बीच अचानक विवाद हो गया. विवादका कारण रीता कुमारी को बैठने की जगह नहीं मिली, तो उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष से इसकी शिकायत की. इसी बात को लेकर प्रखंड अध्यक्ष के साथ रहे कार्यकर्ताओं ने महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष का विरोध करना शुरू कर दिया. महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता कुमारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. मौके पर मौजूद जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने बीच बचाव किया तो वह भी चोटिल हो गयी. जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने किसी तरह मामला शांत कराया. महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता कुमारी के समर्थकों का आरोप है कि प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह ने विवाद की शुरुआत की. सुरेश सिंह पर गाली गलौज करने और धक्का-मुक्की करने का आरोप है. प्रखंड सुरेश सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रीता कुमारी पर आरोप लगाया और कहा कि उनके द्वारा गालियां दी गई.

वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पार्टी के प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से अनुशासनहीनता का मसला है. उन्होने कहा कि पार्टी इस मामले की जांच करेगी. पार्टी जिलाध्यक्ष से रिपोर्ट मांग रही है. फिलहाल मामले में कंचन गुप्ता को भी ज़िम्मेवार माना जा रहा है. दरअसल प्रदेश नेतृत्व ने सभी नेताओं की जिम्मेवारी बांटी थी. सभी नेताओं को तयशुदा जिम्मेवारी के तहत प्रखंडों में आयोजित सम्मेलनों में जाना था. महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता को तारापुर प्रखंड सम्मेलन में जाना था. तारापुर जाने के बजाय वो मुंगेर पहुँच गईं. मुंगेर प्रखंड जाने से उनको मना भी किया गया था. इसके बाद भी वो वहां चली गई थीं.

यह भी पढ़ें-
लालू जेल में गुजर रहे एक-एक पल को शब्दों में पीरो रहे हैं, राबड़ी उन्हें सुगंधित अरवा चावल पठा रही हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन